इन बेवफा पतियों पे भी कोई; बड़ा सा टेक्स लगा दो यारों, हमारे दिल-अरमान तोड़ने; वालों का मुनाफा घटा दो यारों, किसी की दो-दो पत्नी हैं तो; किसी की कई-कई है गर्लफ्रेंड, इन पतियों के फरेबी इश्क को; आधार कार्ड से लिंक करा दो य़ारों, ये अपने ही घर-परिवार की; ज़िम्मेदारियों से मुकर ना पाएं, इनकी फरेबी लाइफ को; हाउस वाइफ जैसा बना दो यारों, बच्चे पैदा करने, रिश्ते निभाने और; घर सम्हालने की जिम्मेदारी हो इनकी, जज से ऐसी कड़ी- कठोर; सजा इनको भी दिला दो यारों!!!
